शर्मनाक...सड़क पर बेहोश होकर गिरा एंबुलेंस स्टाफ, किसी ने नहीं की मदद

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में अपनी जान पर खेलकर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की शिफ्टिंग करने वाले 108 एंबुलेंस के पैरामेडिकल स्टाफ के साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। यहां भीषण गर्मी में पीपीई किट पहने एंबुलेंस में तैनात पैरामेडिकल कर्मचारी गश खाकर गिर गया। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में अपनी जान पर खेलकर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की शिफ्टिंग करने वाले 108 एंबुलेंस के पैरामेडिकल स्टाफ के साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। यहां भीषण गर्मी में पीपीई किट पहने एंबुलेंस में तैनात पैरामेडिकल कर्मचारी गश खाकर गिर गया। करीब 25 मिनट तक वह जमीन में पड़ा रहा। लेकिन, वहां मौजूद डॉक्टर व स्टाफ उसकी मदद के लिए आगे नहीं आए। मामला बुधवार का है। 108 एंबुलेंस में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों को दोपहर 2 बजे टीबी अस्पताल से बीएमसी शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान 44 डिग्री तापमान में बॉडी सूट (पीपीई किट) पहने होने के कारण बीएमसी के गेट पर एंबुलेंस में तैनात स्टाफ हीरालाल प्रजापति गश खाकर जमीन पर गिर गए। भीषण गर्मी के कारण उन्हें झटके आने लगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहीं दुकान लूटने पहुंचा दिव्यांग-कहीं दिखी अमानवीयता...ऐसे ही वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें...

हथियार से लैस हो व्हीलचेयर पर दुकान लूटने आया दिव्यांग

गर्मी ने दिखाया अपना प्रचंड रूप, पेड़ पर मरकर चिपके हुए हैं पक्षी

दर्दनाक है वीडियो: हाथों में छाले...घर पहुंचने की आस, चिलचिलाती धूप और दो परिवारों का दर्द

बहुत ही खतरनाक है इस तरह का मास्क पहनना

Related Video