सेक्स रैकेट के आरोपी प्यारे मियां को लेकर बेटी ने लगाया ये आरोप

नाबालिग बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण मामले में कश्मीर के श्रीनगर से पकड़े मुख्य आरोपी प्यारे मियां को आज भोपाल जिला अदालत में पेश कर दिया गया। पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा घेरे में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे कोर्ट लाई। परिसर में सबसे पहले पुलिसकर्मी ने उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान वकील भी प्यारे के साथ खड़े नजर आए। परिसर के अंदर उसकी दो बार थर्मल स्क्रीनिंग की गई। भोपाल पुलिस की टीम उसे गुरुवार को श्रीनगर से गिरफ्तार कर फ्लाइट से भोपाल लाई थी। रात को उसे अलग-अलग जगह ले जाकर पूछताछ की गई। उसके खिलाफ शाहपुरा, कोहेफिजा और श्यामला हिल्स पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं। इस बीच प्यारे मियां की बेटी  अफसाना  उनके बचाव में सामने आई हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके पिता ने कोई अपराध नहीं किया। उन्हें फंसाया जा रहा है। मीडियाकर्मियों ने बज प्यारे मियां की अकूत संपत्ति के बारे में बेटियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि अब्बू 12 साल की उम्र से कमा रहे हैं।

/ Updated: Jul 17 2020, 09:05 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। नाबालिग बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण मामले में कश्मीर के श्रीनगर से पकड़े मुख्य आरोपी प्यारे मियां को आज भोपाल जिला अदालत में पेश कर दिया गया। पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा घेरे में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे कोर्ट लाई। परिसर में सबसे पहले पुलिसकर्मी ने उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान वकील भी प्यारे के साथ खड़े नजर आए। परिसर के अंदर उसकी दो बार थर्मल स्क्रीनिंग की गई। भोपाल पुलिस की टीम उसे गुरुवार को श्रीनगर से गिरफ्तार कर फ्लाइट से भोपाल लाई थी। रात को उसे अलग-अलग जगह ले जाकर पूछताछ की गई। उसके खिलाफ शाहपुरा, कोहेफिजा और श्यामला हिल्स पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं। इस बीच प्यारे मियां की बेटी  अफसाना  उनके बचाव में सामने आई हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके पिता ने कोई अपराध नहीं किया। उन्हें फंसाया जा रहा है। मीडियाकर्मियों ने बज प्यारे मियां की अकूत संपत्ति के बारे में बेटियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि अब्बू 12 साल की उम्र से कमा रहे हैं।