देवेंद्र फडणवीस को CM बनता देखने के लिए इस शख्स ने जो किया वो हर किसी के बस की बात नहीं

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक ड्रामा चालू है। 50-50 के समझौते को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच अभी भी कांटा फंसा हुआ है। इसके बीच देवेंद्र फडणवीस फैन्स क्लब के एक सदस्य ने दंडवत होकर मंदिर तक यात्रा की। उसने फडणवीस को दुबारा सीएम बनाने की कामना की।

Share this Video

नागपुर. महाराष्ट्र में नई सरकार की राह में बिछे रोड़े अभी अटके पड़े हैं। 50-50 के समझौते पर शिवसेना और भाजपा के बीच विवाद जारी है। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच देवेंद्र फडणवीस फैन्स क्लब के एक सदस्य ने जमीन पर दंडवत होकर टेकरी गणेश मंदिर तक यात्रा की। विपिन तेलगोट नामक इस फैन ने बताया कि उसने देवेंद्र फडणवीस को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए यह व्रत लिया था। विपिन बुधवार सुबह करीब 9 बजे विधानसभा चौक से करीब 6 किमी चलकर पहाड़ी पर स्थित मंदिर पहुंचे। यहां यज्ञ भी किया गया। फडणवीस नागपुर की साउथ वेस्ट विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं।

Related Video