भारी बारिश में फंसे थे पिता और बेटी, दौड़कर आया मुंबई पुलिस का जाबांज और यूं की मदद, लोगों ने किया सैल्यूट

वीडियो डेस्क। मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भारी जलभराव हो गया है। लोकल ट्रेनों को स्थगित कर दिया गया और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, शहर के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी होने के साथ ही लोगों को खुले में बाहर न निकलने की स्पष्ट सलाह दी गई है। 

/ Updated: Jul 20 2021, 09:53 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भारी जलभराव हो गया है। लोकल ट्रेनों को स्थगित कर दिया गया और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, शहर के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी होने के साथ ही लोगों को खुले में बाहर न निकलने की स्पष्ट सलाह दी गई है, लेकिन जो लोग बारिश में फंसे हुए हैं, उनके बचाव के लिए मुंबई पुलिस सबसे आगे खड़ी है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां एक मुंबई पुलिस के सिपाही ने एक पिता और बेटी की मदद की। सड़क पर फंसे पिता और बेटी को मुंबई पुलिस ने सड़क पार करा दी। पुलिस नायक राजेंद्र शेगर ने बच्ची को गोद में उठाकर सड़क पार करवाई। इस वीडियो को देख हर कोई मुंबई पुलिस को सैल्यूट कर रहा है।