लुटेरों का आखिरी दांव पड़ा भारी, मां की चेन छीनते ही बाइक के पीछे दौड़ पड़ी बेटी

यह CCT फुटेज महाराष्ट्र के पुणे का है। बाइक सवार दो लुटेरे लंबे समय से कानून को ठेंगा दिखाकर लूटपाट कर रहे थे। लेकिन एक बेटी के सामने उसकी मां को लूटना भारी पड़ गया।

/ Updated: Nov 30 2019, 07:12 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

पुणे(महाराष्ट्र). दो बदमाश लंबे समय से महिलाओं का 'सुख-चेन' छीन रहे थे। लेकिन एक महिला की चेन लूटना उनके लिए भारी पड़ गया। मामला पिंपरी चिंचवड़ का है। हुआ यूं कि बाइक सवार दो बदमाश तुकाराम माने(21) और हनुमंत मोटे(20)  एक महिला की चेन लूटकर भागने लगे। यह देखकर महिला की बेटी बाइक के पीछे दौड़ पड़ी। इससे बदमाश घबरा गए। हालांकि बदमाश वहां से भागने में सफल रहे। इस बीच लड़की ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत पुलिस को बदमाशों के बारे में बताया। सांगवी ट्रैफिक पुलिस ने फौरन सीसीसीटीवी की मॉनिटरिंग शुरू की। आखिरकार बदमाश कुछ दूरी पर ही पकड़ लिए गए। पुलिस ने बदमाशों के पास से 15 तोला सोना और बाइक सहित करीब 7 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। दोनों बदमाश हिंजवाड़ी, चिखली, चिंचवड़ और वाकड़ सहित कई इलाकों में आतंक मचाए हुए थे। लेकिन एक बेटी के सामने उसकी मां को लूटना आखिरी दांव साबित हुआ।