CAA विरोध को लेकर 7 देशों ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा को लेकर दी चेतावनी

नए नागरिकता कानून के खिलाफ सरकार के विरोध में होने वाले हिंसक प्रदर्शनों के चलते कम से कम सात देशों ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा चेतावनी जारी की है।

/ Updated: Dec 30 2019, 07:46 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। नए नागरिकता कानून के खिलाफ सरकार के विरोध में होने वाले हिंसक प्रदर्शनों के चलते कम से कम सात देशों ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा चेतावनी जारी की है। इससे भारत के पर्यटन उद्योग को धक्का लगने की संभावना जताई जा रही है।पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में कम से कम 25 लोग मारे गए हैं और नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन अभी भी जारी हैं।अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि करीब 200,000 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों ने ताज महल की यात्रा का कार्यक्रम पिछले दो सप्ताह के भीतर रद्द कर दिया। यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।17 वीं सदी में बना संगमरमर का यह स्मारक उत्तर प्रदेश में है। पिछले दो हफ्तों में इस राज्य में सबसे ज्यादा हिंसा की घटनाएं हुई हैं।ताज महल के आसपास के लग्जरी होटल और गेस्ट हाउस के प्रबंधकों ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान अंतिम समय में बुकिंग रद्द किए जाने से  व्यापार में और भी गिरावट आई है, जब देश की आर्थिक वृद्धि दर 4.5 % तक धीमी हो गई है। पिछले छह सालों से आर्थिक विकास की यह सबसे धीमी गति है।संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, इजराइल, सिंगापुर, कनाडा और ताइवान ने यात्रा चेतावनी जारी की है। इन देशों ने अपने नागरिकों को भारत के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करने या सावधानी बरतने के लिए कहा है।