दिल्ली में कार्यकर्ताओं में भरा अमित शाह ने जोश, किया ये बड़ा दावा

केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आज बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आज बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सीधे प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। झारखंड की सत्ता छिनने के बाद बीजेपी डैमेज कंट्रोल की नीति के तहत दिल्ली की गद्दी हासिल करने की जीतोड़ कोशिश में जुट गई है। इसी क्रम में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी। 

Related Video