असम और मिजोरम के बीच खूनी संघर्ष, 6 पुलिस कर्मियों की मौत का मना जश्न...CM हेमंत बिस्वा ने शेयर किया Video

वीडियो डेस्क। मिजोरम और असम के बीच सीमा विवाद अब दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच नोकझोंक में बदल चुका है। दोनों राज्यों के बीच विवादित सीमा पर क्षेत्रों में हिंसा भड़कने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि सीमा पर झड़पों में छह पुलिसकर्मी मारे गए हैं।

/ Updated: Jul 27 2021, 11:23 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। मिजोरम और असम के बीच सीमा विवाद अब दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच नोकझोंक में बदल चुका है। दोनों राज्यों के बीच विवादित सीमा पर क्षेत्रों में हिंसा भड़कने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि सीमा पर झड़पों में छह पुलिसकर्मी मारे गए हैं।जबकि मिजोरम के गृहमंत्री ने दावा किया है कि असम पुलिस ने उनके जवानों पर गोलीबारी की, आंसू गैस छोड़े। उनके नागरिक भी असम पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए हैं। मिजोरम और असम के बीच सीमा विवाद ने देश के सामने एक नई चिंता पैदा कर कर दी है। सोमवार को सीमा पर हुई हिंसा में असम राज्य के 6 पुलिसकर्मी मारे गए। इस विवाद में अब प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने इस खूनी झड़प का एक वीडियो भी शेयर किया है।