Budget2020:टैक्स में बड़ी राहत, अब 5 लाख तक इनकम पर कोई टैक्स नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट 2020-21 पेश किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी के लिए बड़ी सौगात देते हुए टैक्स में भारी छूट दी है, लेकिन साथ ही एक शर्त भी रख दी है। 

/ Updated: Feb 05 2022, 03:26 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट 2020-21 पेश किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी के लिए बड़ी सौगात देते हुए टैक्स में भारी छूट दी है, लेकिन साथ ही एक शर्त भी रख दी है। उन्होंने कहा कि 5 लाख रुपए से 7.5 लाख की आय पर 20% की बजाय 10% टैक्स लगेगा। 7.5 लाख से 10 लाख तक आय पर 20% की बजाय 15% टैक्स लगेगा। 10 लाख से 12.5 लाख तक की आय पर 30% की बजाय 20% टैक्स। 12.5 लाख से 15 लाख की आय पर 30% की बजाय 25% टैक्स लगेगा। 15 लाख से ऊपर आमदनी वाले को 30 फीसदी टैक्स देना होगा। लेकिन यह लाभ लेने के लिए शर्त रखी गई है।