शाहीनबाग प्रदर्शन पर BJP सांसद का बयान, एक घंटे में निकाल देंगे इसका हल
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीनबाग बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। पश्चिमी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा है कि अगर दिल्ली में सत्ता में आए तो एक घंटे में खाली करा लेंगे शाहीन बाग।
वीडियो डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीनबाग बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। पश्चिमी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा है कि अगर दिल्ली में सत्ता में आए तो एक घंटे में खाली करा लेंगे शाहीन बाग। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि कौन लोग ये प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका मकसद सीएए को समझना नहीं है। प्रवेश वर्मा यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कश्मीर की तरह दिल्ली के एक कोने में भी आग लगी है। ये लोग आपके घर में घुसकर मारेंगे। मोदी नहीं होंगे तो ये लोग आपको काट डालेंगे।