कांग्रेस कर रही है NRC का विरोध, बीजपी ने पुराना वीडियो जारी कर कहा ये है कांग्रेस का असली चेहरा

 कांग्रेस और तमाम विपक्षी पार्टियां नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रही हैं। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। कांग्रेस और तमाम विपक्षी पार्टियां नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रही हैं। कांग्रेस ने भाजपा को अल्पसंख्यक विरोधी बताया है। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस का एक साल पुराना वीडियो शेयर कर निशाना साधा है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एनआरसी विरोधी होने का आरोप लगाते दिख रहे हैं। संबित पात्रा ने लिखा, ये है कांग्रेस का असली चेहरा, आप CAA की मांग करो, मोदीजी CAA को लाएं तो आप दंगा करो।

Related Video