Cyclone Nisarga: ऊंची ऊंची लहरें, 120 किमी रफ्तार से हवा, मूसलाधार बारिश और तबाही, देखें वीडियो

वीडियो डेस्क। महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से चक्रवाती तूफान निसर्ग टकरा गया है। निसर्ग दोपहर 1 बजे अलीबाग के तट से टकराया है। जिसके बाद 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं, खतरे को देखते हुए मुंबई वर्ली सी-लिंक को बंद कर दिया गया है। मुंबई में इस वक्त तेज 

/ Updated: Jun 03 2020, 03:10 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से चक्रवाती तूफान निसर्ग टकरा गया है। निसर्ग दोपहर 1 बजे अलीबाग के तट से टकराया है। जिसके बाद 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं, खतरे को देखते हुए मुंबई वर्ली सी-लिंक को बंद कर दिया गया है। मुंबई में इस वक्त तेज बारिश हो रही है और तेज हवाएं भी चल रही हैं। समुद्र में लगातार ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। मुंबई के शहरी इलाके में भी तेज हवाओं का असर दिखना शुरू हो गया है, यहां कई जगह पेड़ गिर गए हैं तो कुछ जगह टीन शेड हवा में उड़ते हुए दिखे। मुंबई ने तकरीबन सौ सालों बाद ऐसा भयंकर तूफान देखा है। रत्नागिरी में तूफान की चपेट में एक समुद्री जहाज भी आ गया है। रत्नागिरी इलाके में इस वक्त समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। लोगों को समुद्री इलाके से दूर रहने की सलाह दी गई है।