सर्दी के सितम से बेहाल दिल्ली, 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल

पड़ाहों से निकलकर मैदानी इलाकों में पहुंच रही ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सर्द हवाओं से गलन तो बढ़ ही रही है। 

/ Updated: Dec 19 2019, 03:29 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

पड़ाहों से निकलकर मैदानी इलाकों में पहुंच रही ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सर्द हवाओं से गलन तो बढ़ ही रही है। साथ ही शीत लहरों और घने कोहरे की वजह से ऑफिस और स्कूल जाने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कोहरे की वजह से सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। राजधानी दिल्ली में पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बढ़ती ठंड की वजह से 2 दिनों के लिए स्कूलों की छुट्टी कर दी गई हैं। वहीं ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे तक ठंड से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। कश्मीर में पारा माइनस में पहुंच गया है। वहीं 1 महीने पहले बंद हुए केदारनाथ के द्वार आज पूरी तरह से सफेद चादर से ढके हुए दिखाई दे रहे हैं। 3.5 डिग्री सेल्सियस के साथ हरियाणा सबसे ठंडा प्रदेश रहा, तो वहीं राजस्थान मध्यप्रदेश पंजाब और दिल्ली में भा सर्दी का सितम जारी है। जहां पारा 5 डिग्री सेल्सियल के आस पास रहा है। फिलहाल सर्दी से निजात के कोई आसार नहीं है। आने वाले समय में ठंड और भी बढ़ सकती है।