10 दिन के अंदर मारे गए रेपिस्ट, दिशा का फैसला हुआ 'ऑन द स्पॉट'

हैदराबाद में जानवरों की डॉक्टर के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या  मामले में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने सभी आरोपियों का इनकाउंटर कर दिया।

/ Updated: Dec 06 2019, 04:21 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

27 नवंबर की रात हैदराबाद में nh 44 पर लेडी डॉक्टर के साथ गैंगरेप किया गया था। डॉक्टर के साथ दरिंदगी कर आरोपियों ने पेट्रोल छिड़क कर उसकी बॉडी जला दी थी। इसके अगले दिन यानी 28 नवंबर को पुलिस ने डॉक्टर की बॉडी बरामद की। 29 नवंबर को पुलिस ने मामले से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जहां से इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 6 दिसंबर की सुबह जब आरोपी उसी हाईवे से पुलिस के साथ जा रहे थे, तब भागने के क्रम में उनका इनकाउंटर कर दिया गया। दरअसल, हैदराबाद शादनगर में जानवरों की डॉक्टर से रेप और हत्या के केस में पुलिस ने चारों आरोपियों शिवा, नवीन, केशवुलू और मोहम्मद आरिफ को पुलिस रिमांड में रखा था। बताया जा रहा है कि पुलिस जांच के लिए चारों को उस फ्लाइओवर के नीचे लेकर गई थी, जहां उन्होंने पीड़िता को आग के हवाले किया था। वहां क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जा रहा था। इसी बीच चारों ने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने प्रतिक्रिया करते हुए गोलियां चलाईं और मुठभेड़ में चारों को ढेर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस कमिश्नर ने इसकी पुष्टि की। बता दें कि हैवानियत भरे इस कांड के बाद से देश भर में उबाल था और चारों को फांसी दिए जाने की मांग उठ रही थी। दिल को दहला देने वाली इस वारदात के बाद पकड़े गए एक आरोपी की मां ने भी सरकार से अपने बेटे को जला कर मार देने की मांग की थी। इस घटना ने पूरे देश को आक्रोशित कर दिया था। अब अपराधियों के एनकाउंटर के बाद लोग पुलिस की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस एनकाउंटर में दिशा को 9 दिन में मिले इन्साफ से लोग काफी खुश हैं।