सिर्फ एक फूल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं ईश्वर, जानें किस देवता पर कौन सा फूल चढ़ाएं

वीडियो डेस्क। वैसे तो किसी भी भगवान को कोई भी फूल चढ़ाया जा सकता है, लेकिन धर्म ग्रंथों के अनुसार, कुछ फूल देवताओं को विशेष प्रिय होते हैं। मान्यता है कि देवताओं को उनकी पसंद के फूल चढ़ाने से वे अति प्रसन्न होते हैं और साधक की हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं।

/ Updated: Jan 06 2020, 03:32 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। वैसे तो किसी भी भगवान को कोई भी फूल चढ़ाया जा सकता है, लेकिन धर्म ग्रंथों के अनुसार, कुछ फूल देवताओं को विशेष प्रिय होते हैं। मान्यता है कि देवताओं को उनकी पसंद के फूल चढ़ाने से वे अति प्रसन्न होते हैं और साधक की हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं।
भगवान शिव
भगवान शंकर को धतूरे के फूल, हरसिंगार, व नागकेसर के सफेद फूल, सूखे कमल गट्टे, कनेर, कुसुम, आक, कुश के फूल चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं।
भगवती गौरी
शंकर भगवान को चढ़ने वाले फूल मां भगवती को भी प्रिय हैं। इसके अलावा बेला, सफेद कमल, पलाश, चंपा के फूल भी चढ़ाए जा सकते हैं।
माता लक्ष्मी जी
मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प बेहद पसंद हैं। वे कमल के आसन पर ही विराजित हैं। मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो लाल कमल चढ़ाएं..
भगवान विष्णु
भगवान विष्णु को कमल, मौलसिरी, जूही, कदम्ब, केवड़ा, चमेली, अशोक, मालती, वासंती, चंपा, वैजयंती के फूल विशेष प्रिय हैं।
भगवान श्रीकृष्ण
अपने प्रिय फूलों के बारे में श्रीकृष्ण ने महाभारत में स्वयं युधिष्ठिर को बताया है। भगवान श्रीकृष्ण को कुमुद, करवरी, मालती, पलाश और वनमाला के फूल प्रिय हैं।
भगवान श्रीगणेश
श्रीगणेश को तुलसीदल को छोड़कर सभी प्रकार के फूल चढाएं जा सकते हैं। इससे भगवान श्रीगणेश अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं। भगवान गणेश दूबा चढ़ाने से भी खुश होते हैं।
सूर्य नारायण
भगवान सूर्य की पूजा में लाल फूलों का उपयोग अधिक किया जाता है। जैसे- गुलाब और कनेर। इसके अलावा कमल, चंपा, पलाश, आक, अशोक के फूल भी इनकी पूजा में उपयोग किए जा सकते हैं।