कोलकाता में टोक्यो ऑलंपिक का खुमार, 5 रंगों से जगमगाया हावड़ा ब्रिज, 5 महाद्वीपों के मिलन का है प्रतीक

वीडियो डेस्क।  हुगली नदी पर बना कोलकाता का आइकोनिक हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge) ओलंपिक रंगों में रंग गया है। लोगों ने इस कदम का दिल खोलकर स्वागत किया और इसे लेकर खुशी जाहिर की। खेल प्रेमियों ने इस ब्रिज की जगमगाती तस्वीर और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क।  हुगली नदी पर बना कोलकाता का आइकोनिक हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge) ओलंपिक रंगों में रंग गया है। लोगों ने इस कदम का दिल खोलकर स्वागत किया और इसे लेकर खुशी जाहिर की। खेल प्रेमियों ने इस ब्रिज की जगमगाती तस्वीर और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरु होगा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा गया है, आज हावड़ा ब्रिज टोक्यो ओलंपिक खेलों में 5 महाद्वीपों के दुनिया के महानतम एथलीटों के संगम का प्रतिनिधित्व करने वाले रंगों में चमक रहा है। पांच इंटरलेस्ड रिंग - नीला, पीला, काला , हरा और लाल ओलंपिक के प्रतीक हैं, जो 5 महाद्वीपों के मिलन का प्रतीक हैं। आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में 11,000 से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें भारत ने 127 खिलाड़ी शामिल हैं जो 18 खेलों में अपना जलवा दिखाएंगे।

Related Video