भारत की संस्कृति से रूबरू होना है तो इस मेले में जरूर घूमिए

ये भुवनेश्वर का जनता मैदान है। जहां उड़ीसा का प्रसिद्ध तोशाली मेला लगा हुआ है। अगर आपको भारत की संस्कृति एक साथ देखनी है। देश के अलग अलग राज्यों की प्रसिद्ध हथकरधा चीजों से रूबरू होना है तो इस मेले में चले आइये। 

Share this Video

जहां आपको हर वो चीज मिलेगी देश के हर कोने की वो चीजें मिलेंगी जिसको खरीदने के बारे में आपने कभी सोचा होगा। फिर चाहे वो गुजरात के गहने हों.. राजस्थान का परिधान हो, बनारस की साड़ी हो, या फिर मिट्टी पर मिट्टी से की गई कलाकारी। हाथों से बनाई गई चीजों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए ये मेला हर साल यहां लगाया जाता है। जिसमें देशभर के अगल अलग राज्यों के लोग शामिल होते हैं। ये तोशाली नेशनल क्राफ्ट मेले का 14 वां संस्करण है। आपको बता दें कि इस मैदान में 400 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। हजारों की संख्या में लोग इस मेला का लुत्फ लेने के लिए पहुंच रहे हैं। कलाकारों के हुनर और उनकी कला के प्रदर्शन के लिए हर साल तोशाली मेले का आयोजन किया जाता है। ओडिशा के भुवनेश्वर में लगे इस मेले ने इस शहर की खूबसूरती को और बड़ा दिया है।15 दिसंबर से शुरू हुआ ये मेला 27 दिसंबर तक चलेगा।

Related Video