लॉकडाउन: भूखे बुजुर्ग ने खाना देने आए लड़के के छू लिए पैर, दिल को छू गया यह पल
कोरोना को लेकर देश में लॉकडाउन चल रहा है खाने पीने को लेकर दिक्कत भी हो रही है। गरीब लोगों में कोई भूखा ना सोए इसकी सरकार और प्रशासन लगा हुआ है। इस बीच एक इमोशनल वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़का बुजुर्ग को रोटी देने गया तभी उन्होंने चप्पल उतरी और उसके पैर छू लिए।
वीडियो डेस्क। कोरोनावायरस के आज 53 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से राजस्थान में 21, आंध्रप्रदेश में 12, आगरा में 9, गुजरात में 7, दिल्ली में 2, साथ ही महाराष्ट्र-गोवा और जम्मू-कश्मीर में 1-1 मरीज मिला है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 2 हजार 603 हो गई है। 191 लोग ठीक हुए हैं और 73 की मौत हुई है। इससे पहले गुरुवार को देशभर में 486 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह एक दिन में संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे एक दिन पहले बुधवार को देश में इस सक्रमण के 424 मामले सामने आए थे। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। कोरोना को लेकर देश में लॉकडाउन चल रहा है खाने पीने को लेकर दिक्कत भी हो रही है। गरीब लोगों में कोई भूखा ना सोए इसकी सरकार और प्रशासन लगा हुआ है। इस बीच एक इमोशनल वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़का बुजुर्ग को रोटी देने गया तभी उन्होंने चप्पल उतरी और उसके पैर छू लिए।