जीत लिया दिल: DSP ने छुए प्रदर्शनकारियों के पैर, CAA नहीं यहां इसलिए हो रहा था विरोध

आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के तीन राजधानी के प्रस्ताव को लेकर लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। 

/ Updated: Jan 04 2020, 07:18 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email


वीडियो डेस्क। आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के तीन राजधानी के प्रस्ताव को लेकर लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को भी अमरावती में प्रदर्शनकारी विरोध कर रहे थे। इसी बीच एक चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। दरअसल एक प्रदर्शनकारी डीएसपी वीरा रेड्डी के पैर छूने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने उनके पांव छू लिए।इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जो मनददम जिले का है। राज्य के किसान  तीन राजधानी के प्रस्ताव के खिलाफ लगभग तीन हफ्ते से भी ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस उप-अधीक्षक (डीएसपी) पहले प्रदर्शनकारियों को कुछ समझा रहे हैं। जिसके बाद प्रदर्शनकारी उनके पैर पर गिरने लगते हैं।