
कोरोना: क्या इस रमजान कुबूल होगी दुआ?
वीडियो डेस्क। रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। ऐसे में लॉकडाउन के चलते देशभर में सभी मस्जिदें बंद हैं। दुनिया की सबसे पवित्र कही जाने वाली मक्का मस्जिद भी इन दिनों बंद की गई है।
वीडियो डेस्क। रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। ऐसे में लॉकडाउन के चलते देशभर में सभी मस्जिदें बंद हैं। दुनिया की सबसे पवित्र कही जाने वाली मक्का मस्जिद भी इन दिनों बंद की गई है। कोरोना संकट को देखते हुए सऊदी अरब की सबसे शीर्ष धार्मिक परिषद ने दुनिया भर के मुसलमानों से अपील की है कि सभी रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान मस्जिदों में जाकर नमाज़ न पढ़ें। साथ ही वरिष्ठ विद्वानों के परिषद ने लोगों को सभाओं में जाने से भी मना किया है। वहीँ, भारत के भी बड़े जिम्मेदार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रमजान महीने में मस्जिद न जाने की सलाह दी है और कहा है कि घर पर ही नमाज पढ़ें। इस बीच भारत के वरिष्ठ मौलवियों द्वारा भारतीय मुसलमानों के लिए कुछ गाइडलाइंस जारी की गई हैं।
1.लॉकडाउन का पालन करते हुए सभी अपने घरों में नमाज़ पढ़ें
2.लॉकडाउन में मस्जिदों से अजान के लिए लाउडस्पीकर भी बंद कर दें
3.रात में पढ़ी जाने वाली नमाज़ और तरावीह भी घरों में ही पढ़ें
4.कोई भी मस्जिदों में इफ़्तार पार्टी का आयोजन न करने की पहल न करें
5.सबसे जरूरी, कोई भी रमज़ान की ख़रीदारी के लिए घरों से बाहर न निकले और लॉकडाउन का पालन करें