CAA को लेकर लखनऊ में हुए दंगे का सबसे बड़ा खुलासा, इस नेटवर्क ने बनाया था हिंसक प्लान

उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध में हुई हिंसा का बड़ा खुलासा हुआ है।  PFI ने  पूरे यूपी में हिंसा फैलाने का प्लान बनाया था। 

/ Updated: Dec 23 2019, 06:59 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध में हुई हिंसा का बड़ा खुलासा हुआ है।  PFI ने  पूरे यूपी में हिंसा फैलाने का प्लान बनाया था। PFI के अध्यक्ष वसीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। PFI का नेटवर्क13 राज्यों में फैला हुआ है। पुलिस ने बताया कि, ह्वाट्सएप के जरिए CAA-NRC को लेकर देश विरोधी बातें सर्कुलेट की गईं। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 19 दिसंबर को लखनऊ में हुई हिंसा मामले में मुख्य आरोपी नदीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नदीम के साथ ही उसके दो साथी वसीम और अशफाक को भी गिरफ्तार किया गया है।नदीम की गिरफ्तारी बाराबंकी से की गई है। नदीम को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का सदस्य बताया जा रहा है, जबकि वसीम पीएफआई का प्रदेश अध्यक्ष और अशफाक कोषाध्यक्ष है। पुलिस को इन सभी के पास से दस्तावेज मिले हैं, जिससे यह साबित होता है कि ये पीएफआइ के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।