वेदर रिपोर्ट: पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में, इन 2 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

वीडियो डेस्क। पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने ठंड के मद्देनजर 8 राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भीषण सर्दी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। 

/ Updated: Dec 30 2019, 02:34 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने ठंड के मद्देनजर 8 राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भीषण सर्दी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों समेत इस साल राजधानी दिल्ली में भी भयानक ठंड पड़ रही है। दिल्ली में  तापमान 2.6°C  दर्ज किया गया तो विजिबिलिटी जीरो हो गई।  तो वहीं राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश में हाड़ कंपकपा देने वाली सर्दी ने लोगों का हाल बुरा कर दिया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तो वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 31 दिसंबर से 2 जनवरी बीच बारिश हो सकती है। उत्तरप्रदेश में सर्दी से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।  साल सर्दी से 118 साल का रिकोर्ड टूटा है। इस सीजन में सबसे ठंडा दिन शनिवार रहा है। इतना ही नहीं मौसम विभाग का कहना है कि 2 जनवरी तक ऐसे ही कड़ाके की ठंड रहने वाली है। उत्तर भारत के अलावा पहाड़ों पर भी काफी ठंड पड़ रही है। द्रास सेक्टर में तापमान माइनस 22 डिग्री तक पहुंच गया। गुरेज सेक्टर में जवान माइनस 7 डिग्री तापमान में भी देश की सुरक्षा में तैनात हैं। बर्फबारी में केदारनाथ धाम में 12 फीट तक बर्फ जमी है।  जम्मू कश्मीर में बर्फ जमी हुई है डल झील जम गई है। उधर, हिमाचल प्रदेश के लाहौल में तापमान -15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।