
पिता को नहीं दी बेटे की शहादत की खबर... तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा बेटा और फिर...
वीडियो डेस्क। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से मोर्चा लेते हुए भारतीय सेना के दो ऑफिसर और तीन जवान शहीद हो गए। इन्हीं जवानों में उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले लांस नायक दिनेश सिंह भी थे। इसी महीने दिनेश को घर आना था लेकिन लॉकडाउन के कारण वह कश्मीर में ही रुक गए।
वीडियो डेस्क। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से मोर्चा लेते हुए भारतीय सेना के दो ऑफिसर और तीन जवान शहीद हो गए। इन्हीं जवानों में उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले लांस नायक दिनेश सिंह भी थे। इसी महीने दिनेश को घर आना था लेकिन लॉकडाउन के कारण वह कश्मीर में ही रुक गए। दो दिन पहले ही अपने पिता से बातचीत में दिनेश ने जल्द घर लौटने का वादा किया था। शहीद लांस नायक दिनेश सिंह के पिता के अनुसार, वह 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। दिनेश आखिरी बार पिछले साल दिसंबर में अपने घर आए थे। जहां गांव के स्थानीय घाट में राजकीय सम्मान के साथ शहीद दिनेश सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।