क्रूरता: एक बीड़ी के लिए बीच सड़क रेत डाला महिला का गला, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

वीडियो डेस्क। दिल्ली के द्वारका जिले के डाबरी इलाके का एक वीडियो सामने आया है। जहां सिर्फ एक बीड़ी के लिए एक शख्स ने महिला का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना रविवार रात 10:30 बजे की है। महिला अपने पति के साथ मिलकर एक छोटी सी परचून की दुकान चलाती है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। दिल्ली के द्वारका जिले के डाबरी इलाके का एक वीडियो सामने आया है। जहां सिर्फ एक बीड़ी के लिए एक शख्स ने महिला का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना रविवार रात 10:30 बजे की है। महिला अपने पति के साथ मिलकर एक छोटी सी परचून की दुकान चलाती है। दुकान पर रात साढ़े 10 बजे एक दीपक नाम का शख्स पहुंचा जो शराब के नशे में टुन्न था। दीपक ने महिला विभा से एक बीड़ी मांगी लेकिन महिला ने नहीं दी। जिसके बाद दीपक ने विभा के साथ बहसबाजी की। इससे पहले की विभा खुद को बचाई उसने अपने झोले से धारदार चाकू निकाला और विभा पर हमला कर दिया। महिला को पीछे से पकड़कर उसका गला रेत दिया। महिला की मौत हो गई। ये पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी का पीछा कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगाई। मारपीट में दीपक घायल हो गया 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video