Exclusive: घुटनों तक बर्फ में दबे पैर और आसमान छूती चढ़ाई, हादसे से पहले का द्रौपदी का डंडा-2 का Video

हादसा चोटी पर पहुंचने  से 150 मीटर पहले हुआ था। लेकिन हिमस्खलन ने सब बर्बाद कर दिया देखिए ये वीडियो। उत्तराखंड के उत्तराकाशी में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित द्रौपदी का डंडा-II चोटी पर 41 पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आ गए।

/ Updated: Oct 06 2022, 06:14 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। उत्तराखंड के उत्तराकाशी में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित द्रौपदी का डंडा-II चोटी पर 41 पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आ गए। जिसमें से 10 की मौत हो गई। हिमस्खलन से पहले का वीडियो भी सामने आया है। जिंदा लौटे रोहित भट्ट ने हिमस्खलन से पहले कुछ वीडियो भी शूट किए थे। जो उन्होंने एशियानेट न्यूज के साथ शेयर किए हैं। ये सभी पर्वतारोही नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग के थे, जो द्रौपदी का डंडा-II पहाड़ पर चढ़ने की ट्रेनिंग ले रहे थे। रोहित भट्ट ने हादसे में कई लोगों की जान बचाई उनका कहना था कि अगर 10 सेकेंड और मिल जाते तो कई और लोग बच सकते थे।  ये हादसा चोटी पर पहुंचने  से 150 मीटर पहले हुआ था। लेकिन हिमस्खलन ने सब बर्बाद कर दिया देखिए ये वीडियो।