धूप दीप अगरबत्ती नहीं सिर्फ यहां एक सिगरेट से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव

वीडियो डेस्क। सावन का महीना चल रहा है ऐसे में शिव भक्तों का आस्था भी चरम पर है। हालांकि सावन की फुआरें कोरोना की वजह से रंग नहीं बरसा रहीं हैं लेकिन शिव की महिमा का गुणगान खूब किया जा रहा है। ऐसे में भगवान शिव के एक अनोखे मंदिर के रहस्य सामने आए हैं। इस मंदिर में भोले नाथ के लिए सिगरेट जलाए जाते हैं। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। सावन का महीना चल रहा है ऐसे में शिव भक्तों का आस्था भी चरम पर है। हालांकि सावन की फुआरें कोरोना की वजह से रंग नहीं बरसा रहीं हैं लेकिन शिव की महिमा का गुणगान खूब किया जा रहा है। ऐसे में भगवान शिव के एक अनोखे मंदिर के रहस्य सामने आए हैं। इस मंदिर में भोले नाथ के लिए सिगरेट जलाए जाते हैं। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला स्थित इस शिव मंदिर में यह अनोखी परंपरा सालों से चली आ रही है। शिवभक्त सोलन जिले के लूट्रा महादेव मंदिर में स्थित शिव लिंग पर अन्य मंदिरों की तरह अगरबत्तियां नहीं जलाते बल्कि सिगरेट जलाते हैं। हालांकि यहां के शिवभक्तों की अलग धारण और विश्ववास है। यहां के भक्तों का कहना है कि सिगरेट मंदिर के गर्भगृह स्थित शिवलिंग पर सिगरेट रखने से वे खुद जलने लगते हैं।

Related Video