'मौत के कुएं' में स्टंट दिखाते वक्त मौत के मुंह में पहुंचा स्टंटबाज, बैलेंस बिगड़ने से सीधे नीचे गिरा

दिल दहलाने वाला यह वीडियो अल्मोड़ा में चल रहे मेले का है। यहां मौत के कुएं में स्टंट दिखा रहा एक बाइकर बैलेंस बिगड़ने पर सीधे नीचे आ गिरा। हादसे में वो बुरी तरह घायल हुआ है। बताते हैं कि किसी दर्शक ने उसे इनाम का लालच दिया था। इसी के चक्कर में वो बाइक को दर्शकों के करीब तक ले गया था।

Share this Video

अल्मोड़ा(उत्तराखंड). रोजी-रोटी के लिए एक स्टंटबाज ने अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। यहां चल रहे मेल में मौत के कुएं का खेल दिखाया जा रहा है। इसमें अपनी बाइक से स्टंट दिखा रहा बाइकर हादसे का शिकार हो गया। बताते हैं कि उसे किसी दर्शक ने इनाम का लालच दिया था। इसके चलते वो अपनी बाइक को दर्शक दीर्घा तक ले गया। लेकिन बाइक लोहे की जालियों में फंसने से उसका बैलेंस बिगड़ गया। वो सीधे नीचे जा गिरा। यह देखकर लोगों की चीखें निकल गईं। घटना सोमवार शाम की है। बाइकर की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

Related Video