रोड पर बैठकर खेल रहा था मासूम, ऊपर से निकल गई कार और चलाने वाले को पता तक नहीं चला

गुजरात के वडोदरा में एक मासूम बच्चे की कार से कुचलकर मौत का शॉकिंग CCTV फुटेज सामने आया है। हैरानी की बात यह रही कि एक्सीडेंट के बावजूद कार चला रहे डॉक्टर को घटना का पता तक नहीं चला।
 

Share this Video

वडोदरा, गुजरात. यह शॉकिंग CCTV फुटेज यहां के आयुर्वेद तिराहे का है। रोड पर खेल रहे ढाई साल के मासूम बच्चे के ऊपर से एक कार गुजर गई। हादसे में में बच्चा गंभीर घायल हो गया। उसे फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना मंगलवार शाम को हुई। पुलिस के मुताबिक, आयुर्वेद तिराहे पर डॉ. मितेश सुतरिया का श्रीजी हॉस्पिटल है। वे हॉस्पिटल से अपने घर के लिए निकले थे। इसी बीच तिराहे पर बैठकर एक बच्चा खेल रहा था। डॉक्टर यह नहीं देख सके। उनकी कार बच्चे को रौंदते हुए चली गई। हैरानी की बात यह है कि डॉक्टर को घटना का पता तक नहीं चला। जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची, तब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। हालांकि कुछ ही घंटे बाद उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक विक्रम का परिवार उत्तरप्रदेश के इटावा का रहने वाला है। वो मजदूरी करने यहां आया हुआ है। परिवार फुटपाथ पर रहता है।

Related Video