'बिग बॉस' में दिखेंगी राजस्थान की 'शकीरा', जानें कौन है करोड़ों दिलों पर राज करने वाली गौरी नागौरी

राजस्थान के नागौर के मेड़तासिटी की गौरी नागौरी सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आएगी। तसलीमा ने 9 साल की उम्र से डांस करना शुरू कर दिया था। जानिए उनके संघर्ष की कहानी। तस्लीमा के बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है

Share this Video

राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता इलाके की रहने वाली गौरी नागौरी सलमान खान के शो बिग बॉस में अपना जलवा दिखाती हुई नजर आएंगी। गौरी नागौरी मशहूर डांसर हैं वे राजस्थान की शकीरा के नाम से फेमस है। अपने बोल्ड डांस के चलते अक्सर विवादों और सुर्खियों में बनी रहने वाली गौरी नागौरी के स्ट्रगल की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम तसलीमा है। तसलीमा ने 9 साल की उम्र से डांस करना शुरू कर दिया था। उनके पिता ने नाराज होकर 12 दिन तक कमरे में बंद रखा पिटाई की लेकिन तस्लीमा से डांस का भूत नहीं उतरा। 8वीं क्लास में तस्लीमा ने डांस में पूरे स्कूल में टॉप किया तालियों की गड़गड़ाहट ने तस्लीमा के पिता की सोच बदल दी। तसलीमा के पिता नूर मोहम्मद की 2010 में मौत हो गई। पिता की मौत से ऐसी टूटी की तस्लीमा के पैरों ने थिरकना ही बंद कर दिया। परिवार और दोस्तों के सपोर्ट से तस्लीमा ने फिर से डांस शुरू किया। और इतनी फेमस हुई कि लोग उन्हें राजस्शथान की शकीरा कहने लगे। राजस्थान ही नहीं बल्कि हरियाणा मध्य प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में उनके डांस के मुरीद हैं लोग। तसलीमा का गौरी नागौरी नाम उनके फेमस हुए एक गाने से पड़ा। गाने का टाइटल भी गौरी नाचे, नागौरी नाचे ही था। जिसे एक ही दिन में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था। सोशल मीडिया पर भी तस्लीमा के लाखों फैंस हैं। अब अपने फैंस को रिझाने वे बिगबॉस के घर में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली हैं। तसलीमा का ये सफर कैसा रहेगा ये आने वाला वक्त बताएगा लेकिन बिगबॉस में इस बार उन्हें देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Video