कुत्ते से क्रूरता Video, 22 गोलियों से छलनी किया शरीर... पूरी बॉडी में हो गए छेद, तड़प तड़प के निकले प्राण

जयपुर में कुत्ते से क्रूरता का वीडियो सामने आया है जहां कुत्ते को 22 गोलियां मारी गईं। पूरे शरीर में छेद हो गए। उपचार के दौरान हुई मौत 

/ Updated: Jun 15 2022, 06:09 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। कुत्तों पर फायरिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं। कुछ दिन पहले एक किसान की बकरी को कुत्ते ने काटा तो किसान ने कुत्तों को मरवा दिया। अब एक और कुत्ते से क्रूरता की हद पार करने वाला वीडियो सामने आया है। जहां कुत्ते के शरीर को 22 गोलियों से छलनी कर दिया गया। शरीर में जगह जगह छेद हो गए। 2 घंटे तक कुत्ता तड़पता रहा इलाज के दौरान कुत्ते की मौत हो गई। तूंगा थाना इलाके के घनश्याम नाम के व्यक्ति ने तड़पते हुए कुत्ते को कल पांच बत्ती स्थित एनिमल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मामले की जानकारी जब एक्टिविस्ट और समाज सेवी मरियम अबु हैदरी को मिली तो वह अस्पताल पहुंची और घायल कुत्ते के बारे में डॉक्टर से जानकारी ली।  सावंत सिंह नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है।