जोधपुर में 5 दिन बाद दिखा सुखद नजाराः महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक और बाहर मुस्लिम भाइयों ने मांगी दुआ

वीडियो डेस्क। राजस्थान के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में पिछले 5 दिनों से कर्फ्यू लगा है। लोग घरों में कैद है। इस बीच कुछ वक्त के लिए कर्फ्यू में ढील दी जाती है तो हजारों की संख्या में लोग बाजार में सामान खरीदने के लिए उमड़ रहे हैं। वहीं इस बीच जोधपुर से कुछ सुखद नजारे भी सामने आए हैं।  

/ Updated: May 07 2022, 06:03 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। राजस्थान के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में पिछले 5 दिनों से कर्फ्यू लगा है। लोग घरों में कैद हैं। इस बीच कुछ वक्त के लिए कर्फ्यू में ढील दी जाती है तो हजारों की संख्या में लोग बाजार में सामान खरीदने के लिए उमड़ रहे हैं। वहीं इस बीच जोधपुर से कुछ सुखद नजारे भी सामने आए हैं।  कर्फ्यू लगने के बाद हिंदू हो या मुस्लिम सभी परेशान हैं। किसी को अपने रोजगार की टेंशन है तो किसी को परिवार के भरण-पोषण के लिए काम पर जाना है। इसी के चलते कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने पहल की और दुग्धेश्वर महादेव मंदिर खांडा फलसा में अभिषेक कर शहर में अमन और शांति के लिए प्रार्थना की। इसी दौरान जब मुस्लिम भाइयों को यह बात पता चली तो वो भी काफी संख्या में मंदिर के बाहर आ गए और उन्होंने भी दुआएं की। दोनों ही पक्षों के लोगों ने बताया कि वे चाहते हैं कि अमन शांति और भाईचारे के लिए जाने जाने वाले इस शहर में फिर से वो पुराने दिन लौट आए।