रोमांचित कर देगा जोधपुर का ये Video, विदेशी ने की रूफ टू रूफ जंपिंग... फटी रह गई लोगों की आंखे

यह पारकोर कला का वीडियो है। पारकोर कला में एक मकान या एक स्ट्रैक्चर से दूसरे स्ट्रक्चर या जमीन पर तय रिस्क लेकर कूदा फांदी की जाती हैं। यह एक तरह का खेल है जो विदेशों में काफी प्रचलन में है। जिसकी झलक जोधपुर में दिखी

/ Updated: Nov 04 2022, 12:26 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। जोधपुर शहर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक विदेशी युवक छतों पर से छतों पर कूद रहा है। उंची दीवारों से नीचे जंप कर रहा है, जंप करने से पहले हवा में कई बार फ्लिप कर रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है। यह वीडियो पुराने जोधपुर शहर का है जहां पर मकानों में नीला और आसमानी रंग छतों और दीवारों पर किया गया है। यह सब कुछ किसी शूट का हिस्सा बताया जा रहा है, इस कारण इसकी ज्यादा जानकारी सोशल मीडिया पर भी या किसी भी अन्य प्लेटफार्म पर नहीं दी गई है। वीडियो में दिख रहे लोगों को भी इस वीडियो की जानकारी शेयर नहीं करने के लिए कहा गया है। दअसल यह पारकोर कला का वीडियो है। पारकोर कला में एक मकान या एक स्ट्रैक्चर से दूसरे स्ट्रक्चर या जमीन पर तय रिस्क लेकर कूदा फांदी की जाती हैं। यह एक तरह का खेल है जो विदेशों मंे काफी प्रचलन में है। वीडियो में जोधपुर शहर नीचे आसमान की तरह सुुंदर दिखाई दे रहा है।