राजस्थान ओलंपिक: 11 साल के लड़के की कबड्डी के मुरीद हुए मंत्री जी, दांवपेच देख हर कोई हैरान

उदयपुर जिले के रहने वाले एक 11 साल के लड़के की कबड्डी के खेल की तारीफ की है राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने की है। राजस्थान में ओलंपिक खेल चल रहे हैं। जिसमें लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है

/ Updated: Sep 02 2022, 01:50 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। राजस्थान में चल रहे ग्रामीण ओलंपिक का खुमार लोगों पर पूरी तरह से छा चुका है। इसी बीच राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना द्वारा किया गया एक ट्वीट से वर्तमान में सुर्खियों में है। जिसमें उन्होंने उदयपुर जिले के रहने वाले एक 11 साल के लड़के की कबड्डी के खेल की तारीफ की है। जिसने मंत्री अशोक चांदना ने कहा है कि लड़के के टैलेंट को शब्दों में बयां ही नहीं किया जा सकता है। 

दरअसल यह 11 साल का लड़का उदयपुर के भल्लों का बाड़ा का रहने वाला पिंटू है। जिस ने बुधवार को अपने गांव में हुए ग्रामीण ओलंपिक के कबड्डी मैच में हिस्सा लिया था। पिंटू पिछले करीब 2 साल से कबड्डी खेल रहा है। ऐसे में वह इस खेल के लिए अब पूरा परफेक्ट हो चुका है। बुधवार को जरूर गांव में दूसरे गांव की टीम से मैच हुआ तो वहां पिंटू ने अपने जबरदस्त दांवपेच दिखाएं। हालांकि पिंटू की टीम में जीत भले ही नहीं जीत पाई हो लेकिन पूरे मैच में पिंटू का प्रदर्शन देखने लायक था। गांव के ही किसी युवा ने यह पिंटू का वीडियो टि्वटर पर अपलोड किया। जिसे खेल मंत्री अशोक चांदना ने भी देखा। अब यह वीडियो लगातार सुर्खियां बटोरता जा रहा है।

वही इससे पहले मेवाड़ इलाके के ही राजसमंद जिले के एक लड़के का क्रिकेट खेलते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। ग्रामीण इलाके का रहने वाला एक लड़का मछली के जाल में क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहा था। जिसे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देखा था तो उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उस बच्चे को बढ़ावा देने की बात कही थी।

भले ही सरकार ग्रामीण ओलंपिक करवा रही हो। लेकिन अभी तक हालात यह है कि इन ओलंपिक के आयोजन के लिए स्कूलों को अभी तक केवल ₹9500 मिले हैं। प्रतियोगिता होने के बाद बिलों के आधार पर पेमेंट किया जाएगा। ऐसे में अब देखना होता है कि सरकार की इससे चहुमुखी योजना में कितना घोटाला सामने आता है।