करवाचौथ: इन नियमों के बिना अधूरा है सुहागिन व्रत, जानें ले ये महत्वपूर्ण बातें

वीडियो डेस्क। पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ का व्रत हर सुहागिन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। निर्जल व्रत रखकर चांद का दीदार कर ही पानी का घूंट पीया जाता है। इस बार ये पर्व 4 नवंबर को है। आइये जानते हैं इस व्रत से जुड़े कुछ जरूरी नियम।

Share this Video

करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से चंद्र उदय तक रखा जाता है। यदि आपके यहां सरगी खाने का रिवाज है तो आप सूर्योदय से पहले सरगी खा लें।

करवा चौथ के दिन महिलाओं को पीले या लाल रंग के वस्त्र ही धारण करने चाहिए। इस दिन काले और सफेद रंग के वस्त्र धारण करना अशुभ होता है।

Related Video