Video: टेक ऑफ से ठीक पहले धुआं धुआं हुआ एयर इंडिया का विमान, 141 यात्री थे सवार

 एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में से अचानक धुआं निकलने लगा। इस फ्लाइट में 141 यात्री सवार थे। जिसमें चालक दल के 6 सदस्य भी शामिल थे। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। विमान में धुआं किस कारण से आया इसकी जांच की जा रही है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। मस्कट से कोच्चि जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट टेक ऑफ होने से पहले ही धुंआ निकलने लगा। अचानक हुए हादसे के बाद आपात स्थिति में यात्रियों को उतारा गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air Indian Express Flight) IX-442, VT-AXZ की इस फ्लाइट में 141 यात्री सवार थे। जिसमें चालक दल के 6 सदस्य भी शामिल थे। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। विमान में धुआं किस कारण से आया इसकी जांच की जा रही है। उड़ान से ठीक पहले धुआं निकलने के कारण यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

Related Video