यहां मिले रत्न, सिक्के और दुर्लभ प्रतिमाएं... मछुआरों ने खोज निकाला 700 साल पुराना खजाना

वीडियो डेस्क। 700 साल पुराना खजाना जिसमें मिले हैं बहुमूल्य रत्न, अंगूठियां, सिक्के और कई वस्तुएं मिली हैं। इस खजाने को  इंडोनेशिया (Indonesia) के मछुआरों (Fishermen) ने सुमात्रा द्वीप (Sumatra Island) खोज निकाला है। इसमें सालों पुराने रत्न, सोने की अंगूठियां, सिक्के, मूर्तियां और बौद्ध भिक्षुओं की कांस्य की घंटियां मिली हैं।

Share this Video

वीडियो डेस्क। 700 साल पुराना खजाना जिसमें मिले हैं बहुमूल्य रत्न, अंगूठियां, सिक्के और कई वस्तुएं मिली हैं। इस खजाने को इंडोनेशिया (Indonesia) के मछुआरों (Fishermen) ने सुमात्रा द्वीप (Sumatra Island) खोज निकाला है। इसमें सालों पुराने रत्न, सोने की अंगूठियां, सिक्के, मूर्तियां और बौद्ध भिक्षुओं की कांस्य की घंटियां मिली हैं। मुसी नदी खतरनाक मगरमच्छों से भरी पड़ी है। पिछले पांच वर्षों से पालेमबांग (Palembang) के पास मछुआरे मुसी नदी में इस खजाने की खोज में जुटे थे। मछुआरों को इसी नदी की गहराई से खजाना मिला है। इसमें एक 8वीं शताब्दी की गहनों से सजी भगवान बुद्ध की आदमकद प्रतिमा भी मिली है, जिसकी कीमत लाखों पाउंड में है। बताया जा रहा है कि ये कलाकृतियां, रत्न, मूर्तियां आदि श्रीविजय सभ्यता के समय की हैं। श्रीविजय राजवंश (Srivijaya Empire) 7 वीं और 13 वीं शताब्दी के बीच एक शक्तिशाली साम्राज्य था, जो एक सदी बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। पालेमबांग को इस राजवंश का स्वर्ण द्वीप (Island Of Gold) कहा जाता था। फिलहाल, अब लगभग 700 साल बाद मछुआरों ने इस बहुमूल्य खजाने को खोज निकाला है। 

Related Video