2100 रुपये किलो में बिक रही है दुनिया की सबसे विचित्र गोभी, जानें क्या है खासियत

वीडियो डेस्क। ये है दुनिया की सबसे विचित्र दिखने वाली गोभी। अमेरिका जैसे कई देशों में यह 2000 से 2200 रुपए किलो में बिकती है। इसके विचित्र दिखने के पीछे की वजह हैं इसके पिरामिड जैसी आकृति वाले टूटे हुए फूल। इस गोभी के फूल को रोमनेस्को कॉलीफ्लावर कहते हैं। इसे रोमनेस्को ब्रोकोली भी बुलाया जाता है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। ये है दुनिया की सबसे विचित्र दिखने वाली गोभी। अमेरिका जैसे कई देशों में यह 2000 से 2200 रुपए किलो में बिकती है। इसके विचित्र दिखने के पीछे की वजह हैं इसके पिरामिड जैसी आकृति वाले टूटे हुए फूल। इस गोभी के फूल को रोमनेस्को कॉलीफ्लावर कहते हैं। इसे रोमनेस्को ब्रोकोली भी बुलाया जाता है। विज्ञान की भाषा में इसे यह ब्रैसिका ओलेरासिया (Brassica Oleracea) कहा जाता है। फ्रेंच नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च के साइंटिस्ट फ्रांस्वा पार्सी और उनके साथियों ने अब यह पता लगा लिया है कि रोमनेस्को कॉलीफ्लावर (Romanesco Cauliflower) के फूल ऐसे क्यों होते हैं। अध्ययन में पता चला है ये गोभी और रोमनेस्को कॉलीफ्लावर में बीच में जो दानेदार फूल जैसी आकृतियां दिखती हैं, वो वाकई में फूल बनना चाहती हैं. लेकिन फूल बन नहीं पाती. इस वजह से वो कलियों जैसे बड्स में रह जाती हैं. और उनकी शेप पिरामिड जैसी दिखती है। रोमनेस्को कॉलीफ्लावर का सबसे पहला उपयोग 16वीं सदी में इटली के कुछ प्राचीन दस्तावेजों में मिलता है। यह आमतौर पर हरे रंग का होता है। इसका स्वाद लगभग मूंगफली जैसा होता है। पकने के बाद यह और स्वादिष्ट लगता है। इसका उपयोग सब्जियों और सलाद में किया जाता है। इस गोभी में विटामिन C, विटामिन K, डायटरी फाइबर्स और कैरोटिनॉयड्स होते हैं. ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. अमेरिका और यूरोपीय देशों में इसकी खेती भी की जाती है।

Related Video