क्या है दुनिया के सबसे बड़े सांप की सच्चाई? इस Viral Video ने सबको चौंकाया

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर एक सांप का वीडियो तेजी से वायरल है। जहां एक सांप को एक को क्रेन की मदद से निकालते हुए दिखाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा सांप है जो झारखंड के धनबाद में मिला था। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर एक सांप का वीडियो तेजी से वायरल है। जहां एक सांप को एक को क्रेन की मदद से निकालते हुए दिखाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा सांप है जो झारखंड के धनबाद में मिला था। राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवानी (Rajya Sabha member Parimal Nathwani) ने ट्विटर पर क्लिप शेयर करते हुए लिखा, "बड़े पैमाने पर! झारखंड के धनबाद में 100 किलो वजन और 6.1 मीटर लंबाई वाले इस अजगर को स्थानांतरित करने के लिए एक क्रेन की जरूरत पड़ी." वह उन कई लोगों में शामिल थे, जिन्होंने इसी तरह के दावों के साथ वीडियो पोस्ट किया था। द मिरर के अनुसार, डोमिनिका रेनफॉरेस्ट के एक हिस्से की सफाई कर रहे श्रमिकों को सांप मिला था। वहीं न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो में किस तरह का सांप दिखाया गया है, लेकिन बोआ कंस्ट्रिक्टर कैरेबियन द्वीप की एक प्रजाति है. ये सांप 13 फीट तक बड़े हो सकते हैं। 

Related Video