गणेश भगवान के मंदिर जाएं...और मूर्ति के सामने खड़े होकर ऐसे करें पूजा, हर मुश्किल हो जाएगी आसान

वीडियो डेस्क। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस बार ये व्रत 12 मार्च, गुरुवार को है। इस दिन भगवान श्रीगणेश और चंद्रमा की पूजा करने का विधान है। ये उपाय इस प्रकार हैं। 

/ Updated: Mar 11 2020, 07:14 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस बार ये व्रत 12 मार्च, गुरुवार को है। इस दिन भगवान श्रीगणेश और चंद्रमा की पूजा करने का विधान है। ये उपाय इस प्रकार हैं। 
1. गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को गुड़ और खड़े धनिए का भोग लगाएं।
2. दूर्वा पर हल्दी लगाकर भगवान श्रीगणेश को अर्पित करें।
3. 11 साबूत हल्दी की एक माला बनाएं और भगवान श्रीगणेश को चढ़ाएं। इससे आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं।
4. चतुर्थी तिथि पर गणेशजी के मंदिर या प्रतिमा के सामने बैठकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
5. भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का अभिषेक शुद्ध जल से करें, साथ ही गणेश मंत्रों का जाप करते रहें।
6. बुध ग्रह को अनुकूल करने के लिए हरे रंग की गणेश प्रतिमा की पूजा करें।
7. चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश की पूजा करने के बाद गणेश-गायत्री मंत्र का जाप करें-
एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।