गणेश भगवान की मूर्ति या फोटो नहीं बस पर्स में रखें ये एक चीज...हमेशा बरसेगी कृपा


वीडियो डेस्क। शास्त्रों के अनुसार किसी भी काम की शुरुआत में भगवान गणेश की पूजा करने से काम बिना बाधा के पूरा हो जाता है। घर में नियमित रूप से गणेशजी की पूजा करते रहना चाहिए। गणेश पूजा में कई प्रकार की चीजें रखी जाती है। इन चीजों में से कुछ खास चीजें ऐसी हैं, जो कि घर में या पर्स में रखने से गणेशजी की कृपा बनी रहती है। 

/ Updated: Feb 29 2020, 06:48 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। शास्त्रों के अनुसार किसी भी काम की शुरुआत में भगवान गणेश की पूजा करने से काम बिना बाधा के पूरा हो जाता है। घर में नियमित रूप से गणेशजी की पूजा करते रहना चाहिए। गणेश पूजा में कई प्रकार की चीजें रखी जाती है। इन चीजों में से कुछ खास चीजें ऐसी हैं, जो कि घर में या पर्स में रखने से गणेशजी की कृपा बनी रहती है। जानिए ये चीजें कौन-कौन सी हैं...
1. भगवान गणेश की पूजा में हल्दी की गांठ भी रखनी चाहिए। पूजा के बाद ये गांठ तिजोरी में या पर्स में रखने से बरकत बनी रहती है।
2. पूजा में रखी जाने वाली सुपारी को गणेशजी का प्रतीक माना जाता है, इसीलिए पूजा के बाद गणेशजी के इस स्वरूप को भी तिजोरी में या पर्स में रखना चाहिए।
3. गणेशजी की पूजा में लाल धागा यानी मौली भी रखा जाता है। पूजा के बाद इसे भी धन के स्थान पर रख सकते हैं। अगर आप चाहें तो ये धागा अपनी कलाई पर भी बांध सकते हैं।
4. गणेशजी की पूजा में चावल भी विशेष रूप से चढ़ाए जाते हैं। पूजा के बाद चावल को इकट्ठा करें और एक लाल कपड़े में बांध कर तिजोरी में रखें।
5. पूजा में भगवान को धन भी चढ़ाया जाता है। पूजा में रखे गए सिक्के तिजोरी में रखने से महालक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है।