संकटों और परेशानियों से घिर हुए हैं तो, घर की छत पर लगाएं एक झंडा

वीडियो डेस्क। हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ समस्याएं होती हैं। कुछ साधारण ज्योतिषीय उपाय करने से इन समस्याओं से छुटाकारा पाया जा सकता है। घर की छत पर विभिन्न देवताओं व ग्रहों से संबंधित ध्वज यानी झंडे लगाने से भी इन समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं...

/ Updated: Feb 28 2020, 06:26 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ समस्याएं होती हैं। कुछ साधारण ज्योतिषीय उपाय करने से इन समस्याओं से छुटाकारा पाया जा सकता है। घर की छत पर विभिन्न देवताओं व ग्रहों से संबंधित ध्वज यानी झंडे लगाने से भी इन समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं...
1. अगर आप शनि दोष से परेशान हैं तो घर की छत पर नीले रंग का झंडा लगाएं। पहले इसे शनिदेव को अर्पित करें। इससे आपके बिगड़े काम बनते जाएंगे।
2. अगर आप धन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो माता लक्ष्मी को त्रिकोण आकार का सफेद झंडा अर्पित करें और इसे अपने घर की छत पर लगाएं। इससे शुक्र ग्रह से संबंधित फायदे भी आपको मिलने लगेंगे। शुक्र के कारण ही जीवन में हर सुख-सुविधा प्राप्त होती है।
3. अगर आप धार्मिक प्रवृत्ति हैं तो अपने घर की छत पर पीले रंग का ध्वज लगाएं, लेकिन इसके पहले इसे भगवान विष्णु के चरणों में रखें। इस उपाय से गुरु ग्रह से संबंधित दोष दूर होते हैं और हर तरह की समस्या का अंत अपने आप ही हो जाता है।
4. अगर आपके घर पर नेगेटिव एनर्जी का असर है तो आप त्रिकोण आकार का एक लाल झंडा लें और इसे पहले हनुमानजी के चरणों में रख दें। इसके बाद ये झंडा अपने घर की छत पर लगाएं। इस उपाय से मंगल ग्रह से संबंधित दोष भी कम होते हैं।