पेपर लीक के बाद दोबारा अंग्रेजी की परीक्षा देने पहुंची छात्रा, बोली- पेपर लीक करने वालों को मारनी चाहिए गोली

उत्तर प्रदेश में चल रही यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के चलते 30 मार्च को इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया था। जिसके चलते आज इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर दोबारा कराया गया है। वहीं शामली में अंग्रेजी का पेपर देने पहुंची छात्राओं ने पेपर लीक करने वालों को गोलिया मारने की बात कही है।

/ Updated: Apr 13 2022, 03:41 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

शामली: उत्तर प्रदेश में चल रही यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के चलते 30 मार्च को इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया था। जिसके चलते आज इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर दोबारा कराया गया है। वहीं शामली में अंग्रेजी का पेपर देने पहुंची छात्राओं ने पेपर लीक करने वालों को गोलिया मारने की बात कही है।

दरअसल उत्तर प्रदेश में चल रही हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के चलते 30 मार्च को इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर बलिया से लीक हो गया था। जिसके चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 जनपदों में अंग्रेजी के पेपर की परीक्षा रद्द कर दी थी। वही यह परीक्षा आज 13 अप्रैल को कराई गई है। जिसके चलते इंटरमीडिएट के छात्र छात्राएं आज दोबारा अंग्रेजी का पेपर देने के लिए पहुंचे थे। वही अंग्रेजी का पेपर होने के बाद जब मीडिया ने छात्राओं से परीक्षा के बारे में जाना तो छात्रों ने बताया कि पहले पेपर की अपेक्षा अबकी बार जो पेपर आया है वह थोड़ा सरल पेपर आया है। लेकिन पेपर लीक होना बहुत  बड़ी घटना है। इसमें समय की बर्बादी होती है और भविष्य के साथ भी खिलवाड़ होता है। वही उत्तर प्रदेश सरकार को पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। वही जब छात्रा से परीक्षा पेपर लीक मामले में बात किए जा रही थी तो पास में खड़ी 12वीं कक्षा की छात्रा प्रिया पाल ने पेपर लीक करने वालों को गोलिया मारने की बात कही है। मीडिया द्वारा छात्रा से पूछा गया था कि पेपर लीक करने वालों पर सरकार को क्या एक्शन लेना चाहिए तो पास में खड़ी छात्रा प्रिया पाल ने कहा कि गोली मारने का एक्शन लेना चाहिए।