BJP पर अखिलेश का पलटवार, कहा- लाल रंग से सांड भी घबराते हैं, देखें वीडियो

सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज अपनी रथ यात्रा लेकर अपने गढ़ मैनपुरी में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
 

/ Updated: Dec 21 2021, 06:45 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) की तैयारी सियासी दौड़ लगी हुई है। ऐसे में सपा (SP) मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को आठवें चरण की विजय यात्रा का शुभारंभ मैनपुरी से किया। उन्होंने शहर के क्रिश्चियन मैदान से विजय यात्रा को एटा के लिए रवाना किया। इससे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार (BJP) पर जमकर निशाना साधा। मैनपुरी पहुंचे अखिलेश ने कहा, 'क्या आप जानते हैं लाल रंग से कौन घबराता है, किसानों के खेतों में जो खुले घूमते हैं वो भी लाल रंग से घबराते हैं, मैंने सुना है लाल रंग से सांड भी घबराते हैं।' आपको बता दे सभी दल एक दूसरे पर हमलावर हैं। लेकिन भाजपा और सपा में जुबानी जंग बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है।

भाजपा ने किया जनता को परेशान
अखिलेश ने मंच से कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को परेशान किया उन्हें ना जाने कितनी जिल्लतें दी, ऐसी भाजपा सरकार को इस बार हटाना है। अखिलेश ने कहा की इस बुलडोजर वाली सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने मैनपुरी की जनता से अपील करते हुए कहा कि यहां समाजवादी पार्टी सभी सीटें जीत रही है। इसी तरह पूरे प्रदेश में सपा को भारी समर्थन मिल रहा है और भाजपा का सफाया अब निश्चित होगा।

'रंगों को जोड़ रहे हैं और एक नया गुलदस्ता बनाएंगे'
मैनपुरी में रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लाल रंग से बाबा मुख्यमंत्री और खेतों में घुमने वाले सांड दोनों घबराते हैं। सपा सुप्रीमो ने कहा कि हम सभी रंगों को जोड़ रहे हैं और एक नया गुलदस्ता बनाएंगे और ये गुलदस्ता विकास का होगा।

Read more Articles on