पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में अनोखे अंदाज में मनाया जा रहा अमृत महोत्सव, तिरंगा डिश के दीवाने हुए लोग 

वाराणसी में अमृत महोत्सव को अनोखे अंदाज में मनाया जा रहा है। इस बीच रेस्टोरेंट में तमाम तरह के बदलाव कर ग्राहकों को लुभाया जा रहा है। हालांकि तिरंगा डिश को लेकर लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

/ Updated: Aug 11 2022, 04:48 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हर घर तिरंगा के संकल्प के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में तमाम संगठन, राजनीतिक दल तिरंगा झंडा वितरण कर रहे हैं इस आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए हर कोई अपनी भागीदारी दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में आपने तिरंगा बर्फी की खरीदारी करते लोगों को देखा होगा लेकिन आजादी के इस अमृत महोत्सव में काशी के लंका स्थित पेपरिका रेस्टोरेंट के संचालक ने अब अपने मीनू कार्ड में बदलाव किया है। 

यहां खाने पीने की चीजों को तिरंगे के रंग में रंगकर लोगों को परोसना शुरू कर दिया। तिरंगे रंग में मिलने वाले भोजन को लोग देख काफी आकर्षित भी हो रहे हैं और देशभक्ति की भावना के साथ इस रेस्टोरेंट के संचालक इसे लोगों के सामने परोस रहे हैं। इस बदलते भोजन में कोल्ड ड्रिंक, चाऊमीन, पास्ता ,फ्राइड राइस , पनीर चिल्ली जैसे तमाम सामान केसरिया सफेद और हरे रंग में लोगों को परोसी जा रही है। इतना ही नहीं जो भी ग्राहक यहां भोजन करने आ रहे हैं उनको तिरंगा देकर इस रेस्टोरेंट द्वारा अपील की जा रही की आप अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराए।