यमुना का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की बढ़ी मुसीबत, किसानों की फसल पूरी तरह से हो गई खराब

यूपी के जिले औरैया में यमुना का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ गई है। जलस्तर बढ़ने से किसानों की फसल पूरी तरह से खराब हो गई। सड़कों के डूब जाने से बच्चें डूबकी लगाकर मजे से खेल रहे है। गांव की पक्की सड़क वाला रास्ता बंद हो चुका है।  

Share this Video

औरैया: उत्तर प्रदेश के जिले औरैया में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ जाने से यमुना किनारे बसे गांव में अंदर भी अब जल भरने लगा है। गांव के लोग एक बार फिर डर से जीने को मजबूर है। यहां तक कि गोहानी कला गांव का रास्ता पूर्णता बंद हो चुका है। गांव को जाने वाले रास्ते में जल भर गया तो वहीं इस जल के भर जाने से बच्चे गांव को जाने वाली पक्की सड़क पर जल भर जाने के बाद नदी समझ कर नहाते दिख रहे है। प्रशासन महज दौरे कर हवा हवाई की बाते करता दिखाई दे रहा है। साथ ही गांव वालों को चेतावनी और सतर्क रहने को भी कहा है। पिछले सालों की तरह आई बाढ़ से एक बार फिर बाढ़ जैसे हालत बनते दिख रहे है।

गुहानी कला गांव व उस के आसपास और गांव में जलमग्न हो चुका है। किसानों की फसलें पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। वहीं अजीतमल तहसील क्षेत्र के एक गांव गुहानी कला का मुख्य मार्ग जल मगन हो जाने से गांव का रास्ता ही बंद हो चुका है। जिससे गांव के लोगों का आना जाना भी बंद हो चुका है। शहर या दूसरे गांव में जाने के लिए कच्ची सड़क का इस्तेमाल करते दिख रहे है, ग्रामीण जिसमें कोई भी बड़े वाहन उन रास्तों पर नहीं आ सकते है।

Related Video