योगी के शपथ लेने से पहले अयोध्या के संतों में दिख रहा उत्साह, कहा- राम जन्म भूमि के चंदन से होगा राजतिलक
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद आज यानी 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ दुबारा शपथ लेने जा रहे हैं। इस पर संतों का कहना है कि इस बार होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह में संत समाज अयोध्या के चन्दन से राजतिलक करेंगे।
अयोध्या: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के रूप में दुबारा शपथ लेने जा रहे हैं। ये शपथ ग्रहण कल यानी 25 मार्च को शाम 4 बजे अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में भव्यता के साथ आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। साथ ही इस बार आम नागरिकों को भी शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। तो वहीं राम नगरी के संतों में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
संतों का कहना है कि इस बार होने जा रहे शपथ ग्रहण में संत समाज अयोध्या के चन्दन से राजतिलक करेंगे।और इस दिन को उत्सव के रूप मनाते हुए सभी मंदिरों में भी भव्यता से पूजन का आयोजन किया जाएगा। दरसअल मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह का कार्ड अयोध्या पहुंचा। राजभवन राजपाल महोदय की तरफ से अयोध्या के 20 प्रमुख संतो को आमंत्रित किया गया है। कुछ गणमान्य भी आमंत्रित किए गए हैं। जिले के प्रबुद्ध जन लखनऊ पहुंच चुके हैं। जिसको लेकर जिला प्रशासन समारोह में आमंत्रित संत महंतों को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का कार्ड दे रहा है।