क्लास में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करते थे हिंदी के शिक्षक, खुलासा होते ही वाइस प्रिंसिपल ने लिया एक्शन
यूपी के बुलंदशहर के जाने माने दिल्ली पब्लिक स्कूल के शिक्षक का छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। क्लास के दौरान छात्राओं के साथ अश्लील हरकते करता था। इसकी जानकारी छात्राओं ने स्कूल प्रबंधक से की।
बुलंदशहर: पूरी दुनिया में गुरु शिष्य के रिश्ते को बेहद ही पवित्र माना जाता है। एक गुरू ही शिष्य का मार्गदर्शन करता है और उसके जीवन में प्रकाश लाता है। इसलिए जीवन के विकास के लिए गुरू की अलग ही भूमिका मानी गई है। लेकिन उत्तर प्रदेश के जिले बुलंदशहर से गुरू शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।
दरअसल शहर के नामचीन दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले हिंदी के शिक्षक का घिनौना रूप सामने आया है। क्लास के दौरान आरोपी शिक्षक छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था। जिसे लेकर कक्षा 10 की 8 छात्राओं ने स्कूल प्रबंधक से शिक्षक की शिकायत की थी। शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
छात्रओं की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन की जांच में यह मामला सही पाया गया। जिसके बाद वाईस प्रिंसिपल ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉस्को एक्ट और आईपीसी की धारा 354 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले पर एसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी का क्या कहना है, आइए सुनाते है।