जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्या, कहा- थाने और पुलिस चौकियों के कम कटवाए जाएं चक्कर 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उनके द्वारा फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण जनता दरबार में आने से पहले ही करवाने के निर्देश दिए गए। 

/ Updated: Jun 20 2022, 04:39 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आजमगढ़ में होने वाले लोकसभा के उपचुनाव के जनसभा को संबोधित करने के बाद गोरखपुर आए और अधिकारियों के संग बैठक की।  उसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम किया। सोमवार की सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिंदू सेवा आश्रम में जनता दरबार में फरियादियों की समस्या सुनी। अधिकारियों को फरियादियों की समस्या को संज्ञान में लेने को कहा। वही पिछले कुछ समय से फरियादी भी कम हुए हैं। क्योंकि लगातार पुलिस की प्रयासों से जनता दरबार से पहले ही फरियादियों की समस्या को सुलझाया जा रहा है।

आपको बता दें सोमवार की सुबह मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदू सेवा आश्रम में फरियादियों की समस्या सुनीं। वहीं पिछले कुछ समय से लगातार फरियादियों की संख्या मुख्यमंत्री के आने पर बढ़ रही थी। लेकिन पिछले कुछ समय से पुलिस के शानदार प्रयासों से अब जनता दरबार से पहले ही फरियादियों की समस्या को सुलझा दिया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को यह आदेश दिए कि फरियादियों की समस्या को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द उसका निस्तारण किया जाए। उनको पुलिस थाने और पुलिस चौकियों के कम चक्कर कटवाए जाए।