सीएम योगी ने कन्याओं के चरण धोने के साथ कुछ इस तरह किया पूजन, देखें वीडियो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्या पूजन के पहले आदि शक्ति मां भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की उसके बाद मां दुर्गा के विभिन्न नौ रूपों के प्रति कन्याओं की पूजा अर्चन की और विधि विधान और श्रद्धा और सम्मान का भाव रखते हुए इस कार्य को संपन्न किया।

Share this Video

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्र के अवसर पर आज रामनवमी के दिन कन्याओं और बटुकों का पूजन अर्चन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले कन्याओं के पांव पखारे। इसके बाद उन्हें चुनरी उड़ा कर माथे पर तिलक लगाया और उन्हें भोजन कराए। उन्होंने कन्या पूजन के पहले आदि शक्ति मां भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की उसके बाद मां दुर्गा के विभिन्न नौ रूपों के प्रति कन्याओं की पूजा अर्चन की और विधि विधान और श्रद्धा और सम्मान का भाव रखते हुए इस कार्य को संपन्न किया। 


सीएम योगी ने सुनी फरियादियों की फरियाद
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं। आज दौरे की तीसरे दिन गोरखपुर के जंगल कौड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले का शुभारंभ किया। यह मिला सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर भ्रमण के दौरान गौशाला में गौ सेवा की और गायों को गुड़ और बिस्किट खिलाया। उसके बाद गोरखनाथ मंदिर स्थित ही हिंदू सेवा आश्रम और यात्री निवास में जनता दरबार लगाया और फरियादियों की फरियाद सुनी। 

सीएम योगी ने कन्याओं का किया पूजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर स्थित नवनिर्मित अन्न क्षेत्र हॉल में कन्या एवं लांगुरों की पूजा की। उन्होंने कन्याओं का पांव पखारे और उन्हें तिलक लगाया। इसके बाद उनके कन्याओं को चुनरी उड़ाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्याओं की आरती उतारी और उन्हें भोजन कराकर दक्षिणा भी दी। 

Related Video