अतिक्रमण हटाने पहुंचे बुलडोजर में उतरा करंट, देखिए कैसे बचाई कर्मचारियों ने अपनी जान

फर्रुखाबाद जिले में गुरुवार को अतिक्रमण हटा रही जेसीबी मशीन में आग लग गई। जेसीबी में आग लगने से नगरपालिका कर्मचारियों हड़कंप मच गया। नगर पालिका कर्मचारी जेसीबी में लगी आग बुझाने का प्रयास किया। नगर पालिका और सिटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में टाऊनहाल तिराहा से चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। 

/ Updated: Apr 21 2022, 07:49 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

फर्रुखाबाद जिले में गुरुवार को अतिक्रमण हटा रही जेसीबी मशीन में आग लग गई। जेसीबी में आग लगने से नगरपालिका कर्मचारियों हड़कंप मच गया। नगर पालिका कर्मचारी जेसीबी में लगी आग बुझाने का प्रयास किया। नगर पालिका और सिटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में टाऊनहाल तिराहा से चौक तक अतिक्रमण हटाया गया।  अतिक्रमण और साथ ही आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया।

नगर पालिका परिषद पिछले सप्ताह से ही नाली व फुटपाथ के ऊपर से अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को चेतावनी दे रही थी। रोस्टर के अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट दीपावली भार्गव अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार मऊदरवाजा थाना प्रभारी अमोद कुमार सिंह एसएसआई हरि ओम प्रकाश त्रिपाठी फोर्स लेकर डिवीजन पुलिस चौकी पहुंचे.तभी बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया जा रहा था। अचानक उसमें आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जैसे तैसे लोगों ने आग पर काबू पाया और आग को बुझाया। बुलडोजर देख फुटपाथ पर गहरे ठेली, दुकानदार, गलियों में भाग गये। नाली के ऊपर बने पटिया व सीढ़ी तोड़ दी गई। अधिक नुकसान से बचने को कुछ लोग खुद पटिया व सीढ़ियां तोड़ने में लूट गए।